8 जुलाई 2014 - 17:16
ईरान अपने परमाणु अधिकारों से पीछे नहीं हठेगा।

ईरान के वरिष्ठ परमाणु वार्ताकार ने कहा है कि परमाणु वार्ता में ईरान के परमाणु अधिकारों की कदापि अनदेखी नही की जाएगी।

ईरान के वरिष्ठ परमाणु वार्ताकार ने कहा है कि परमाणु वार्ता में ईरान के परमाणु अधिकारों की कदापि अनदेखी नही की जाएगी।
अब्बास इराक़ची ने ट्वीट किया है कि मैं इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता और ईरानी जनता को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि हम अपने किसी भी परमाणु अधिकार से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता का भरोसा, ईरान की परमाणु टीम का सबसे बड़ा सहारा है।
उल्लेखनीय है कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर व्यापक सहमति तक पहुंचने के उद्देशय से ईरान और गुट पांच धन एक के सदस्यों के बीच वार्ता का क्रम वियना में चल रहा है। यह वार्ता 20 जूलाई तक जारी रहेगी।